पीलीभीत

Pilibhit News: छह महिला खिलाड़ियों का हॉकी टीम में चयन

Connect News 24

Six women players selected in hockey team

चयनित हॉकी ​खिलाड़ी अपने कोच के साथ । स्रोत – कोच्

पीलीभीत। लखनऊ में 18 से 23 दिसंबर तक होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जिले की छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। रविवार की सुबह सभी महिला खिलाड़ी लखनऊ के लिए रवाना हुईं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया की बरेली में हुए चयन-ट्रायल में पीलीभीत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंशिका, अंकिता गंगवार, विद्या, रेखा देवी, खुशबू, राखी का चयन हुआ है। उक्त सभी चयनित महिला खिलाड़ी हॉकी कोच प्रगति सिंह की देखरेख में गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। कोच प्रगति सिंह ने बताया कि आज से लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button