पीलीभीत

Pilibhit News: तांत्रिक बोला- गर्भ में लड़की, महिला को मायके में छोड़ आए ससुराली

Connect News 24

पीलीभीत। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। विवाहिता के दोबारा गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने उसे एक तांत्रिक को दिखाया। लड़की होने की बात पता चलने पर विवाहिता से मारपीट की। बाद में उसे मायके छोड़ आए।

सुनगढ़ी क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव सेंथल निवासी जाबिर के साथ 23 जून, 2022 को हुआ था। ससुराल पक्ष में पति जाबिर, ससुर मकबूल, सास विलकीश, जेठ मोहम्मद आरिफ, देवर मोहम्मद राशिद और ननद तस्कीन दहेज में बुलेट व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने विवाहिता को भूखा-प्यासा रखना शुरु कर दिया।

आरोप है कि विवाहिता का जेठ मोहम्मद आरिफ उस पर गंदी नजर रखता था। पति जाबिर शराब के नशे में उसे आए दिन पीटता है। नौ माह पूर्व उसने एक मृत बच्ची को जन्म दिया। मौजूदा समय में विवाहिता तीन माह के गर्भ से है। दोबारा गर्भवती होने का पता चलते ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को गांव रसूला के एक तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने गर्भ में लड़की होने का दावा किया। इससे सभी लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की।

12 दिसंबर, 2023 को ससुराल वाले कार से विवाहिता के मायके छोड़ गए। यहां मां-बाप के सामने ही विवाहिता से मारपीट की। पति ने उसके गले पर चाकू से हमला भी किया। महिला के कानों के कुंडल और गले का पैंडल भी छीन लिया। महिला ने मामले की शिकायत थाना सुनगढ़ी में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाबिर, मकबूल, विलकीश, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद राशिद और तस्कीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button