शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गुरुद्वारा में महंत के आवास से चोरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 21 Dec 2023 12:45 AM IST

खुटार। गांव रौतापुरकलां में स्थित गुरुद्वारा सुखदेव पुरी साहिब के महंत हरविंदर सिंह सेवापंथी के आवास से 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी हो गए। उन्होंने तीन लोगों पर शक जताया है। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

महंत हरविंदर सिंह ने बताया कि महंत मक्खन सिंह के स्वर्गवास के बाद उन्हें रौतापुरकलां गुरुद्वारा का दायित्व सौंपा गया था। 15 दिसंबर को वह पूरनपुर गए थे। रात में उनके आवास में नकब लगाकर और खिड़की की ग्रिल निकालकर कमरे में रखे 50 हजार रुपये और तमाम जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। 16 दिसंबर को सुबह चोरी की जानकारी होने पर सेवादारों ने उनको और यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि पंजाब के जनपद फरीदकोट निवासी एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उनके उनके आवास में चोरी की है। अन्य दो आरोपियों में एक पुवायां के गांव गुटैया और दूसरा लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र का रहने वाला है। चोरी में अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है। महंत का आरोप है कि उनको जान का खतरा है। घटना की रात वह आवास पर होते तो उनकी हत्या भी हो सकती थी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गुरुद्वारा में चोरी की घटना के बारे में उन्हें अभी जानकारी नहीं है। थाने में तहरीर दी गई है तो जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button