सीबीए चुनाव : प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को गिनाईं प्राथमिकताएं, मतदान कल

सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में उपस्थित अधिवक्ता। स्रोत संगठन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के राजीव सभागार में सभी प्रत्याशियों ने उपस्थित अधिवक्ताओं के सामने अपनी प्राथमिकता बताकर पक्ष में मतदान करने की अपील की। 22 पदों के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान 22 दिसंबर को सुबह 09:30 से शाम 05:00 तक होगा। इसके बाद मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। बुधवार को राजीव सभागार में अधिवक्ताओं के सामने प्रत्याशियों ने अपने वादे और दावे पेश किए। प्रत्याशियों ने साथी अधिवक्ताओं का मान-सम्मान बनाए रखने, सभी कार्य पारदर्शिता से कराने, सामूहिक बीमा कराने, वकीलों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराने, विधिक कक्षाओं में बढ़ोत्तरी करने आदि वादे किए। इस दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुरारीलाल, अजय वर्मा, नारायण दत्त त्रिपाठी, राजीव कुमार गुप्ता, राजमोहन मिश्र, महासचिव पद के प्रत्याशी अवधेश सिंह तोमर, ओमेंद्र सिंह यादव, राजीव वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दुर्गेश चंद्र मिश्रा, रामेंद्र मिश्र, शफीकुद्दीन, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजीव कुमार शर्मा, मीता गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित कनौजिया, रमित कुमार त्रिवेदी, आकिब जावेद खां, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय त्रिपाठी, कृपाशंकर वाजपेयी, कृष्णपाल सिंह, सुशील कुमार भारती, शिशुपाल सिंह, संयुक्त सचिव के प्रत्याशी आदर्श मिश्रा, ब्रजपाल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मो. सुहेल खां, पुष्पेंद्र शुक्ला, राहुल कुमार सक्सेना, विनय कुमार शर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशुतोष कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र राजवंशी, कालीचरण गुप्ता, कुशाग्र चौहान, जगतपाल, मो. सिराज, संजीव कुमार, शीतल शर्मा, शिवम मिश्रा, सिराज अहमद, सुरेश पाल वर्मा, विजेंद्र कुमार, याहिया आदि ने अधिवक्ताओं के सामने अपने वादे पेश किए। अंत में आभार चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए छह ही आवेदन हुए हैं।

