शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने से बढ़ा न्यूनतम का पारा, अब गिरेगा तापमान

Connect News 24

Minimum temperature increased due to cloudy sky, now temperature will fall

शहर में दोपहर बाद तीन बजे बादलों की ओट से झांकता सूरज। संवाद

शाहजहांपुर। बादल छाए रहने की वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को तापमान में गिरावट होगी। सुबह और शाम कोहरा घना होगा।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की वृद्धि और अधिकतम तापमान अपरिवर्तित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक गिरावट होने की संभावना है। सुबह और शाम कोहरा रहेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button