शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Connect News 24

Progressive farmers honored on Farmer's Day

किसानों को संबो​धित करते सांसद अरुण कुमार सागर। स्रोत: विभाग

शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी सिंह की जयंती पर गन्ना शोध संस्थान में शनिवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। स्टॉल लगाकर किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अरुण कुमार सागर ने फीता काटकर किया। प्रगतिशील किसान कांट के कौशल मिश्रा, कांट की नन्हीं देवी, पुवायां के रियासत अली, कलान के रामनरेश, बंडा के सूरज कुमार और निगोही के ज्ञानेश तिवारी को सम्मानित किया गया।

पराली प्रबंधन के लिए अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सांसद ने फार्म मशीनरी बैंक व एग्रीगेटर योजना के लाभार्थियों को ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया। सीडीओ एसबी सिंह ने कृषकों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी व डॉ. विद्या और कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने समेत अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, डीडीओ पवन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।

वहीं जाट सभा ने हरदोई चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। मुख्य अतिथि महिपाल सिंह ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए कर्मवीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। श्याम सिंह राठी, हरनाम सिंह, संजय सिंह, देशपाल सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया

पुवायां। सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और देश के लिए किए उनके कार्यों को याद किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह दुआ, उपेंद्रपाल सिंह, अन्नू रस्तोगी, गोपाल अग्निहोत्री, रामप्रकाश शुक्ला, मोनू इदरीसी, नीटू दीक्षित, आनंद शुक्ला, सुबोध कनौजिया, वीरपाल यादव, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अभिषेक मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि

कलान। प्रकाश वीर एडवोकेट के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला सचिव गोल्डी गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश यादव, नगर अध्यक्ष दीपक नंदवंशी, जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, आर्येंद्र यादव, रिंकू आदि मौजूद रहे। संवाद

किसानों को संबोधित करते सांसद अरुण कुमार सागर। स्रोत: विभाग

किसानों को संबोधित करते सांसद अरुण कुमार सागर। स्रोत: विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button