शाहजहाँपुर

उज्ज्वला योजना : पहले भुगतान फिर खाते में आएगी सब्सिडी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 26 Dec 2023 12:20 AM IST

Ujjwala Yojana: First payment then subsidy will come in the account

अनुज गुप्ता

शाहजहांपुर। उज्ज्वला योजना में मुफ्त एलपीजी रिफिलिंग को लेकर लोगों में गलतफहमी और जानकारी का अभाव है। इस वजह से पात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के सचिव अनुज गुप्ता ने बताया कि पहले भुगतान के बाद खाते में सब्सिडी डाली जाएगी।

बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी संबंधित गैस एजेंसी से मुफ्त एलपीजी रिफिल आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। सभी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इसके बाद जब वे सिलिंडर भरवाएंगे तब उन्हें अपनी जेब से एजेंसी को भुगतान करना होगा। रिफिल लेने के बाद एक हफ्ते के अंदर सब्सिडी की धनराशि उनके बैंक खाते में दो किस्तों में पहुंचेगी। यह दो किस्तें 325.14 व 603.86 की होंगी। बताया कि सब्सिडी की कुल धनराशि 929 रुपये होगी। हालांकि एजेंसी के हिसाब से यह धनराशि कम या ज्यादा हो सकती है। यह जानकारी बिलकुल गलत है कि पहले सब्सिडी की धनराशि खाते में आएगी, उसके बाद गैस रिफिल करानी है। बहुत से लोग सब्सिडी के रुपये खाते में आने का इंतजार करते रहते हैं और सिलिंडर नहीं भरवाते। उन्होंने तत्काल संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर योजना की सही जानकारी और फ्री एलपीजी रिफिल सिलिंडर प्राप्त करने की अपील की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button