बदायूं

Budaun News: कोटरा बाबा धाम पर किया तुलसी पूजन, बताई महत्ता

Connect News 24

Tulsi worship done at Kotra Baba Dham

वजीरगंज में कोटरा बाबा धाम पर तुलसी पूजन करते लोग। संवाद

ग्रामीणों ने की तुलसी की आरती, औषधीय महत्व बताया

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली। कोटरा बाबा धाम पर तुलसी पूजन धूमधाम से मनाया गया। गुरु ब्रह्मस्वरूप महाराज ने ग्रामीणों को सामूहिक तुलसी पूजन कराया। कर्णवास बेलोन से आए शास्त्री शशिकांत शर्मा ने ग्रामीणों को तुलसी के महत्व के बारे में बताया।

सोमवार सुबह से ही क्षेत्रवासियों में तुलसी पूजन के लिए उत्साह था। बरेली और कर्णवास बेलोन से आए आचार्यों ने तुलसी पूजन संपन्न कराने के बाद सभी ग्रामीणों के साथ तुलसी की आरती की। मंदिर के पुजारी अरुण मिश्रा ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं है बल्कि संपूर्ण धरा के लिए वरदान है। मानव जीवन के लिए यह अमृत है। शारीरिक लाभ के साथ ही तुलसी का धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक दृष्टि से भी विशेष महत्व है।

ब्रह्मस्वरूप महाराज ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों को हज़ारों-लाखों वर्ष पूर्व ही तुलसी के औषधीय गुणों का ज्ञान था इसीलिए इसको दैनिक जीवन में प्रयोग के लिए इतनी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। हम सभी सनातनियों को अपने-अपने घर पर एक तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी नियमित पूजा भी करनी चाहिए।

इस मौके पर देवेश शंखधार, भूपशरण शर्मा, अर्जुन चौहान, लोकेश भारद्वाज, पुष्पेन्द्र चौहान, भुवनेश गौड़, देवशरण शर्मा, भुवनेश गुप्ता, जगदीश शर्मा, सतीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

बिल्सी। गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस एवं तुलसी जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य संजीव रूप ने स्वामी श्रद्धानंद के बारे में बताया, साथ ही तुलसी की महत्ता समझाई। इस मौके पर अगरपाल सिंह, सत्यम आर्य, राकेश आर्य, मिथिलेश कुमारी, पंजाब सिंह, सुराजवती, मुन्नी देवी, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button