के0सी0एम0टी0 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर एफ0डी0पी0 आयोजित



खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (केसीएमटी) में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड इट्स एप्लीकेशंस” विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एडुनेट फाउंडेशन द्वारा आई0बी0एम0 की सी0एस0आर0 पहल आई0बी0एम0 स्किल्सबिल्ड फॉर एडल्ट लर्नर्स प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया। एडुनेट फाउंडेशन की ओर से मास्टर ट्रेनर श्री अमन श्रीवास्तव ने शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई टूल्स तथा रिसर्च में प्लेजरिज्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।इस अवसर पर केसीएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और एडुनेट फाउंडेशन के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। इसके अंतर्गत आईबीएम स्किल्सबिल्ड फॉर एडल्ट लर्नर्स प्रोग्राम, आईबीएम स्किल्सबिल्ड फॉर यूनिवर्सिटी एंगेजमेंट्स प्रोग्राम तथा आईबीएम स्किल्सबिल्ड फॉर हाई स्कूल स्टूडेंट्स प्रोग्राम को लागू करने की दिशा में सहयोग किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कॉमर्स, मैनेजमेंट, साइंस एवं एजुकेशन पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं कौशल विकास का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विनय खंडेलवाल, डायरेक्टर जनरल डॉ. अमरेश कुमार एवं प्रिंसिपल डॉ. आर. के. सिंह सहित संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे।



