शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रेड लाइट की फिक्र नहीं…सबसे ज्यादा कटवा लिए चालान

Connect News 24

Don't worry about red light... got maximum challans issued

अशोक कुमार मीणा, एसपी। स्रोत-वीडियो ग्रेब

शाहजहांपुर। अपने जिले के बाइक सवार बड़े बेपरवाह हैं। नियमों का पालन करने के बजाय जुर्माना भर देंगे। यातायात पुलिस ने पूरे साल में एक लाख 20 हजार 502 वाहनों के चालान किए हैं। विभाग ने एक करोड़ 22 लाख 9500 रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

नगरीय क्षेत्र में 13 चौराहों पर आईटीएमएस लगाए गए हैं जहां पर ऑनलाइन चालान करने की व्यवस्था की गई थी। जनवरी में कुछ चौराहों पर चालान शुरू हुए थे। हालांकि, सीवर लाइन की खोदाई के कारण ऑनलाइन चालान बंद हो गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा 57500 लोगों ने रेड लाइट की सीमा रेखा को पार किया है। आमतौर पर लोग रेड लाइट देखकर रुक जाते थे, लेकिन नियमों का संज्ञान नहीं होने के चलते लाइन को पार करने के चलते चालान हो जाता था।

इस साल हुए चालान

160 चालान ओवरस्पीड में किए गए।

21564 वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए।

10174 लोगों के चालान रॉग साइड पर किया।

1630 लोग बिना सीट बेल्ट के मिले।

75 चालान शराब पीकर वाहन चलाते मिले।

510 लोग मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े गए।

11500 लोगों को चालान बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर किया गया।

76 वाहनाें के चालान किए

-सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाहन चलाते समय सीट का बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले व एचएसआरपी प्लेट लगवाए बिना चलाने वाले 76 वाहनों के चालान किए गए हैं। एआरटीओ एसबी सिंह व पीटीओ होरी लाल ने कार्रवाई की।

-नियमों का पालन नहीं करने पर हादसा होने का डर बना रहता है। नए साल पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

अशोक कुमार मीणा, एसपी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button