शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कबड्डी में इमलिया ने कांट को हराया

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 01 Jan 2024 12:48 AM IST

Imalia defeated Kant in Kabaddi

कांट में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संस्था

कांट। रामलीला मैदान में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत ब्लॉक श्रीदत्त शुक्ला ने कबड्डी के साथ की, जिसमें इमलिया की टीम ने कांट को पराजित कर दिया। जबकि वॉलीबॉल के सीनियर वर्ग में रेड रोज क्लब ने बाजी मारी।

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पुरुष सीनियर वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ कराई गई जिसमें श्याम वर्मा अव्वल रहे। 400 मीटर दौड़ में रवि, 1500 मीटर में सुमित सबसे तेज दौड़े। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पियांसु देवी, 200 मीटर में पूजा देवी, 400 मीटर में शीलू देवी ने पहला स्थान पाया। सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में गोल्डी, जूनियर वर्ग में पूजा प्रथम रहीं। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल उपाध्याय ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button