पीलीभीत
Pilibhit News: पवन स्वीट्स का नमूना फेल, 50 हजार का लगाया जुर्माना

पीलीभीत। नकटादाना स्थित पवन स्वीट्स के यहां से मावे का नमूना जांच में फेल होने पर एडीएम ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आदेश दिया कि जुर्माने की धनराशि एक माह के भीतर जमा की जाए। अन्यथा की स्थिति में राजस्व विभाग की ओर से वसूली की जाएगी।