Shahjahanpur News: जाही रहेगा कोहरा, पछुआ हवा छुड़ाएगी कंपकंपी

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:59 AM IST

कलेक्ट्रेट परिसर में जल रही आग में सर्दी से बचने के लिए तापते हुए बुजुर्ग। संवाद
शाहजहांपुर। दिन में धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही गलन बढ़ने के साथ कोहरा घना होगा।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को कोहरा घना होने के साथ ही धूप नहीं निकलने से गलन का प्रकोप बढ़ेगा। पछुआ हवा चलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख न्यूनतम अधिकतम
28 दिसंबर 10.5 25
9 दिसंबर 9 15.5
30 दिसंबर 10 15
31 दिसंबर 5.5 14.5
1 जनवरी 5.2 18
2 जनवरी 6.2 13
3 जनवरी 5.7 16

