शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: भोजनालय में गंदगी मिलने पर प्रभारी अधीक्षक से जवाब तलब

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 05 Jan 2024 12:57 AM IST

Answer sought from superintendent in charge after dirt was found in the restaurant

भोजनालय का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भोजनालय में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी अधीक्षक सुधीर कुमार सक्सेना से जवाब तलब किया।

डीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था आदि का गहनता पूर्ण निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह में मौजूद बच्चों से वार्ता कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के विषय में पूछा। डीएम ने प्रभारी अधीक्षक से कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। टूटी खिड़की और दरवाजों को ठीक कराएं। डीएम ने किशोरों से उनके केस की पैरवी के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जिन बच्चों की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय कर अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए। डीएम ने बच्चों से प्रतिदिन मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button