शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 95 फीसदी एसटीपी कार्य पूरा, बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 05 Jan 2024 01:06 AM IST

95 percent STP work completed, instructions for making electricity connection

एसटीपी का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा। नगर निगम

शाहजहांपुर। मघई टोला स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवर लाइन पड़ने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य तथा एसटीपी में बिजली कनेक्शन कराने के लिए निर्देशित किया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को एसटीपी के स्थानिक अभियंता जल निगम व संबंधित फर्म के कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर नमूना परीक्षण करके दिखाया। इनलेट व आउटलेट के पानी का बीओडी-सीओडी का परीक्षण भी करके दिखाया गया। साथ ही बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 95 प्रतिशत पूरा है। एसटीपी का फिनिशिंग कार्य व बिजली कनेक्शन, मेन पंपिंग स्टेशन, प्रशासनिक भवन व टेस्टिंग लैब का पांच प्रतिशत कार्य शेष है। वहीं सीवर लाइन का 28 किमी नेटवर्क, सीवर हाउस कनेक्टिंग चैंबर/संयोजन के लिए 16300 कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है। इस पर नगर आयुक्त ने सीवर लाइन पड़ने के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। एसटीपी में स्थाई विद्युत कनेक्शन को लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बरेली मंडल बरेली के अधीक्षण अभियंता से बात करने पर 25 जनवरी तक कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया गया। नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव को स्थानिक अभियंता जल निगम से समन्वय स्थापित कर संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके बाद नगर आयुक्त ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। जहां छह गोसेवक मौजूद मिले, जिन्होंने 303 गोवंश होना बताया। इनमें तीन गोवंश बीमार पाए गए। इनके समुचित इलाज के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button