खंडेलवाल कॉलेज मैं बृजलाल मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला पुरूष वर्ग व महिला वर्ग में हुआ, जिसमें पुरूष वर्ग में फाइनल मैच राधा माधव स्कूल और हार्टमैन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें 21/23 हार्टमैन स्कूल ने राधा माधव स्कूल को 2 अंकों से हराकर विजय हासिल की।
वहीं महिला वर्ग में क्रियथिक्स पब्लिक स्कूल और हार्टमैन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें 4/23 हार्टमैन स्कूल ने क्रियथिक्स पब्लिक स्कूल को 19 अंकों से हराकर विजय हासिल की। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल जी ने कहा कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती, परन्तु जरूरी बात खेल भावना को जीवित रखना है। टीम का उत्साहवर्धन संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल ने कहा कि अगर खेलकूद में है रूचि तो अब हैं रोजगार के बहुत अवसर मिलेंगे। आप पढ़ाई के साथ जरूर खेलेंगे तो स्वस्थ व निरोग्य भी रहेंगे, खेल हमें फिट रखता है।
इस मौके पर हार्टमैन पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य फादर श्री सुनील जी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अभिनव सिंह का सहयोग रहा।


