Rampur: दोस्तों के साथ डीजे पर कर रहा था डांस, अचानक निकला लिया तमंचा, वीडियो वायरल होने पर गया जेल

शाहबाद के युवक का वीडियो बरामद
– फोटो : संवाद
विस्तार
शाहबाद में दोस्तों के साथ डीजे पर हवा में तमंचा लहराना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी युवक नन्हे का एक वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में नन्हे डीजे पर अपने दोस्तों के साथ तमंचे को लहराते हुए डांस करता हुआ नजर आ रहा है। एक मिनट के वीडियो में युवक ने हवा में कई बार तमंचा लहराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शाहबाद के टांडा क्षेत्र के नवीगंज रोड पर आदर्श तालाब के पास जगेसर गांव के सामने से उसे गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
इससे पहले अमरोहा में जन्मदिन के मौके पर युवकों ने डांस करने के साथ तलवार लहराई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस युवकों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक सिक्स पैक दिखाते हुए अर्धनग्न होकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं।
वीडियो सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव का बताया जा रहा जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में तलवार लेकर करतब दिखा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक युवक के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। डांस करने वाले युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वीडियो की जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।