शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: फुल ड्रेस रिहर्सल…पुलिस के जवानों ने की परेड

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 25 Jan 2024 03:40 AM IST

Full dress rehearsal...police personnel parade

शाहजहांपुर की पुलिस लाइंस में रिहर्सल के दौरान तैयार खड़े पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस विभाग

शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड को देखते हुए पुलिस लाइंस में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पुलिस के जवानों की टोलियाें ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। एसपी अशोक कुमार ने परेड का निरीक्षण कर कमियों को दुरुस्त कराया। करीब 15 दिन से पुलिसकर्मी परेड की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में ध्वजारोहण के बाद मंत्री के प्रतीकात्मक रूप में सिपाही को खड़ा कर टोलियों का निरीक्षण किया। उसके बाद आठ टोलियों ने परेड की। इस मौके पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी मनोज अवस्थी, सीओ सिटी बीएस वीरकुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button