शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एक लाख बच्चों ने देखा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Connect News 24

One lakh children watched the exam discussion program

राजकीय हाईस्कूल सरसवा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी। संवाद

शाहजहांपुर। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव और डर को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में किया गया। इसको करीब एक लाख छात्र-छात्राओं ने देखा।

शहर के जीआईसी, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज समेत सभी राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सीधा प्रसारण दिखाने के लिए टीवी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी। कई जगह शिक्षकों ने मोबाइल फोन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने राजकीय हाईस्कूल सरसवा और जीआईसी में छात्र-छात्राओं के साथ सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दबाव को कम करने के सुझाव दिए।

इधर, जीएफ कॉलेज के कमेटी हॉल में प्राचार्य मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवियों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सुझावाें को सुना। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. कौसर जमाल, स्वयंसेवी ऐनुलहुदा, शाजिया खान आदि उपस्थित रहे।

राजकीय हाईस्कूल सरसवा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी। संवाद

राजकीय हाईस्कूल सरसवा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button