मनोरंजन

रामचरण के बाद G20 समिट में शामिल हुई कश्मीर में पली बढ़ी हिना खान

Connect News 24

Hina Khan in G20 2023: श्रीनगर कश्मीर में G20 सम्मेलन चल रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान इस सम्मेलन का हिस्सा बनीं. बता दें कि हिना खान भी श्रीनगर में पली बढ़ी हैं. वो इस सम्मेलन का हिस्सा बनकर काफी गौरान्वित महसूस कर रही थीं. इस सम्मेलन में हिना क्रीम सूट में पहुंची थीं. जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं.

राम चरण भी बन चुके हैं हिस्सा
हिना से पहले राम चरण भी G20 समिट का हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने इस समिट में शामिल होकर कहा था, ‘मैं दूसरी पीढ़ी का एक्टर हूं. मेरे पिता ने कश्मीर में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है.राम चरण ने कहा कि उन्होंने 1986 में पहली बार कश्मीर का दौरा किया और 2016 में घाटी में एक फिल्म के लिए आखिरी शूटिंग की. मैंने 2016 में इस सभागार (एसकेआईसीसी) में शूटिंग की है. इसलिए, कश्मीर का दौरा करना मेरे लिए एक उपलब्धि की तरह है.’ उन्होंने आगे कहा, फिल्म उद्योग के अस्तित्व के 95 साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें कश्मीर का पता लगाने में और 95 साल लगेंगे. वो अपनी अगली दो फिल्मों को मुख्य रूप से भारत में फिल्माएंगे. रामचरण ने भारत को और एक्सप्लोर करने की बात कही.

हिना खान वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री के अलावा ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया है. उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोरी. इसके अलावा वो बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी जैसे कई सुपरहिट शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. वहीं हिना की ओटीटी पर भी फिल्म और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है. वो जल्द ही अदीब रईस की अपकमिंग सीरीज ‘7 वन’ में राधिका श्रॉफ के साथ नजर आएंगी. इस सीरीज में हिना पुलिस अफसर के रोल में नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: Nitesh Pandey के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल, एक्टर की मां भी सदमें में बोल नहीं पा रहीं कुछ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button