वीकेंड पर चमकी ‘टाइगर 3’ की किस्मत! 14वें दिन की शानदार कमाई, देखें अब तक का डे-वाइज कलेक्शन
Tiger 3 Box Office Collection Day 14: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं. फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और रिलीज के पहले हफ्ते ही ‘टाइगर 3’ का कलेक्शन गिर गया था. अब दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. फिल्म की कमाई पिछले कुछ दिनों से 4-5 करोड़ तक ही सिमटी हुई थी.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने दूसरे शुक्रवार (13वें दिन) सिर्फ 3.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ी और शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने 14वें दिन 6 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ अब ‘टाइगर 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 264.67 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
| Day 1 | ₹ 44.5 करोड़ |
| Day 2 | ₹ 59.25 करोड़ |
| Day 3 | ₹ 44.3 करोड़ |
| Day 4 | ₹ 21.1 करोड़ |
| Day 5 | ₹ 18.5 करोड़ |
| Day 6 | ₹ 13.25 करोड़ |
| Day 7 | ₹ 18.5 करोड़ |
| Day 8 | ₹ 10.5 करोड़ |
| Day 9 | ₹ 7.35 करोड़ |
| Day 10 | ₹ 6.7 करोड़ |
| Day 11 | ₹ 5.8 करोड़ |
| Day 12 | ₹ 5.12 करोड़ |
| Day 13 | ₹ 3.8 करोड़ |
| Day 14 | ₹ 6.00 करोड़ |
| कुल | ₹ 264.67 करोड़ |
टाइगर फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में रही कामयाब
‘टाइगर 3’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ पर्दे पर धमाल मचा चुकी है. टाइगर फ्रेंचाइजी की तीनों ही फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि ‘टाइगर 3’ से दर्शकों की उम्मीदें शायद पिछले दो सीक्वल्स से ज्यादा थी.
‘टाइगर 3’ की स्टारकास्ट
‘टाइगर 3’ में सलमान खान एक बार फिर अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आए हैं. वहीं कैटरीना कैफ ने जोया के रोल में वापसी की है. फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आए हैं. ऐसा पहली बार है जब उन्होंने पर्दे पर विलेन बनकर फैंस का दिल जीत लिया है. इसके अलावा ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का ‘पठान’ के रूप में कैमियो है.