शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विहिप ने छात्राओं और अभिभावकों को दिखाई ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म

Connect News 24

VHP showed film 'The Kerala Story' to girl students and parents in Shahjahanpur

सिनेमाहाल के बाहर छात्राएं और युवतियां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से छात्राओं, युवतियों और उनके अभिभावकों को ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म दिखाई गई। बृहस्पतिवार को अंबा सिनेप्लेक्स में सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक द केरल स्टोरी का स्पेशल शो चलाया गया। 

जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं, युवतियां और उनके अभिभावक पहुंचे। तमाम अभिभावक अपनी बेटियों को सिनेप्लेक्स तक छोड़ने भी गए, जिससे वो फिल्म को देखकर जागरूक हो सकें। कुछ स्कूलों की शिक्षिकाएं भी छात्राओं के साथ फिल्म देखने पहुंचीं।

 

विहिप की महिला उपाध्यक्ष अंशू राजानी ने बताया कि संगठन की ओर से समाज की बहन, बेटियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए द केरल स्टोरी का स्पेशल शो दिखाया गया है। 

इस फिल्म में लव जेहाद की असलियत को सामने लाया गया है। अपील है कि सभी अभिभावक अपनी बहन, बेटियों के साथ यह फिल्म जरूर देखें। इस मौके पर विहिप जिला मंत्री अशनील सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल हरीश प्रजापति, सह संयोजक अंकित मिश्र, श्रीओम गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अभिनव गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button