बदायूं

Budaun News: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अयोध्या में यज्ञ करेगा दिल्ली का साहिल

Connect News 24

Delhi's Sahil will perform Yagya in Ayodhya on Chief Minister's birthday

पैदल यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट से होकर निकलते साहिल। संवाद

– 20 अप्रैल को घर से पैदल निकला है, पांच जून को खत्म होगी यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर यज्ञ करने की कामना को लेकर दिल्ली निवासी साहिल ने पैदल मार्च शुरू किया है। 20 अप्रैल को शुुरू हुई पैदल यात्रा पांच जून को अयोध्या पहुंचकर खत्म होगी।

दिल्ली के नजफगढ़ निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साहिल ने मुख्यमंत्री का फोटो लेकर दिल्ली से 20 अप्रैल को पैदल यात्रा शुरू की थी। वह दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, बदायूं, दातागंज, शाहजहांपुर, लखनऊ होते हुए अयोध्या जाएंगे। शुक्रवार दोपहर में वह बदायूं पहुंचे। बातचीत में उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

उनके मन में पैदल यात्रा का विचार आया। इस पर उन्होंने 20 अप्रैल को अपने आवास से पैदल मार्च शुरू किया। अपने पूरे सफर के दौरान वह करीब छह सौ किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। अब तक वह 250 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। अब वह पांच जून को अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए यज्ञ करेंगे। उनके साथ चेतन और गोविंद गोपाल हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button