बदायूं

Budaun News: नौ दिन बाद भी नहीं लगा लापता छात्र का सुराग, बस के आगे लेटीं आक्रोशित महिलाएं, लगाया जाम

Connect News 24

Villagers blocked the road after the missing student not found in Budaun

बस के आगे लेटीं महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र से लापता किशोर का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। नारेबाजी की। पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तो आक्रोशित महिलाएं बसों के आगे लेट गईं। बाद में पुलिस ने जैसे तैसे ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा।

गांव नगला डल्लू निवासी नेत्रपाल शाक्य का 14 वर्षीय पुत्र केशव शाक्य गांव के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता है। वह 18 मई को अपने घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने केशव को गांव और आसपास जंगल में काफी तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button