बदायूं

Budaun News: प्रशासन ने नहीं की पहल तो सरकारी दफ्तरों में भरें जाएंगे छुट्टा पशु

Connect News 24

– भाकियू का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

संवाद न्यूज एजेंसी

निघासन। छुट्टा पशुओं को लेकर आंदोलनरत भाकियू का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने बताया कि प्रशासन के पहल न करने पर सरकारी दफ्तरों में भरे जाने का निर्णय लिया गया है।

भाकियू जिला उपाध्यक्ष जसपाल सिंह पल्ला ने बताया कि धरने का आज तीसरा दिन है। प्रशासन ने यदि सहयोग नहीं किया तो सरकारी दफ्तरों में पशुओं को भरने का निर्णय लिया गया है। आरोप लगाया कि प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। छुट्टा जानवर खुले में घूम रहे है। किसान परेशान हैं। किसान नेता रात में तहसील प्रांगण में सोफा आदि डालकर वहीं पर रात भर रहे। किसानों ने कहा कि जब तक समस्या का हल नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में जसपाल सिंह, आफताब आलम, काके, सुखदेव सिंह, सोनी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button