शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के कमरे पर जिला प्रशासन का कब्जा

Connect News 24

District Administration occupies the office room of Sainik Welfare Board

शाहजहांपुर में सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में रखा खुला ट्रांसफार्मर। संवाद

शाहजहांपुर। सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी कई समस्याओं से घिरे हैं। जिला प्रशासन ने सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के एक कमरे में कब्जा कर रखा है। इसमें 20 सालों से बैलेट बॉक्स रखे हुए हैं। दूसरी ओर कार्यालय के पीछे विद्युत निगम ने आवासीय परिसर में खुला ट्रांसफार्मर लगा रखा है। इससे अनहोनी हो सकती है।

सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यालय कलक्ट्रेट परिसर में बनाया गया है। वर्तमान में जिले में साढ़े तीन हजार पूर्व सैनिक हैं। ये अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां आते हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड के एक कमरे पर पिछले कई सालों से प्रशासन ने बैलेट बॉक्स रखवा दिए हैं। चुनाव के समय बैलेट बॉक्स की जरूरत पड़ने पर यह कमरा खोला जाता है। इसके बाद बंद कर दिया जाता है।

विभागीय अधिकारी इस कमरे को खाली करने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल जाता है, कमरा खाली नहीं कराया जाता।

पूर्व सैनिकों के बैठने के लिए नहीं है जगह

जिले में करीब साढ़े तीन हजार पूर्व सैनिक हैं। रोजाना कई पूर्व सैनिक अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय में आते हैं। जिस कमरे में प्रशासन ने बैलेट बाक्स रखवाए है वहां पर पूर्व सैनिकों के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन कमरा खाली न होने की वजह से पूर्व सैनिक भटकते रहते हैं।

आवासीय कॉलोनी में लगा ट्रांसफार्मर बना खतरा

सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के पीछे ही यहां के स्टाफ का आवासीय परिसर बना हुआ है। इसके अंदर विद्युत निगम ने खुले में ट्रांसफार्मर लगा दिया है। इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यह आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन सिर्फ ट्रांसफार्मर की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के एक कमरे में प्रशासन ने बैलेट बॉक्स रखवा रखे हैं। इससे कार्यालय को व्यवस्थित करने में दिक्कत होती है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर हटाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन इसके बाद कुछ हुआ नहीं। – दिनेश मिश्रा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button