Rampur News: दबा खजाना दिलाने के नाम पर तंत्र-मंत्र करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक गिरफ्त से बाहर
रामपुर। तंत्र-मंत्र के नाम पर घर में मटका दबाकर उसमें सात माह बाद खजाना निकलने की बात कहकर धोखा देकर चार लाख तीन हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। षडयंत्र का सूत्रधार अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
एक हफ्ते पहले थाना कोतवाली के चौकी कुंडा निवासी शाईस्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सात माह पूर्व उसके घर में घेर सलावत खां निवासी उनका दूर का रिश्तेदार रानू पुत्र जमीर एक व्यक्ति मोरी गेट निवासी शिम्मी पुत्र अहमद रजा को घर लाया था। घर में घुसते ही वह इधर-उधर सूघने लगा और उससे कहा कि इस घर में खजाना दबा होने के लिए बताया। जिस पर उसने शाईस्ता और उसके परिवार वालों से कहा कि घर में खजाने की बू आ रही है। जिस पर परिवार लालच में आ गया। इसके बाद व्यक्ति ने अपने तीसरे साथी गंज निवासी मुजीब कमाल ऊर्फ निक्की बाबा पुत्र जमीन अहमद को भी घर में लेकर आ गया। इसके बाद तीनो ने तंत्र मंत्र की विद्या कर जमीन में गड्ढ़ा खुदवाकर एक घड़ा दबा दिया और कहा कि सात माह बाद इसे खोलना यह घड़ा अशर्फियों से भरा निकलेगा। इसके बाद तंत्र मंत्र करने के नाम पर उनके परिवार से चार लाख तीन हजार रुपये ऐंठ लिए और जाते-जाते सात माह से पहले खोलने पर बच्चों की मौत का बहाना भी बनाया और वहां से चलते बने। सात माह बाद जब शाईस्ता और उसके परिवार ने घड़ा खोलकर देखा तो इसमें काली मिट्टी मिली। जिस पर उनके परिवार में होश उड़ गए। इसके बाद शाईस्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस तीनो आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों जिनमें शिम्मी पुत्र अहमद रजा निवासी मोरी गेट और मुजीब कमाल ऊर्फ निक्की बाबा पुत्र जमील अहमद निवासी थाना गंज को मोरी गेट से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके पास से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली है। जबकि तीसरा साथी रानू पुत्र जमीर खां अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि अभियोग मे धारा 411 की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह त्यागी, राजेश कुमार, कमलेंद्र कुमार, नफीस अहमद, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।
000
मुंबई भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी
रामपुर। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी शिम्मी और मुजीब कमाल मुंबई जाने की फिराक में थे, मोरी गेट से सुबह सात बजे वह ट्रेन पकड़कर निकलने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने उनको धर दबोचा है।
000
मुंबई में भी तंत्र-मंत्र का बिछा रहा है जाल
रामपुर। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शिम्मी और मुजीब के साथ ही फरार चल रहे रानू लोगों के घरों में इसी तरह से तंत्र-मंत्र का खेल कर चूना लगाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग मुंबई में भी तंत्र-मंत्र के जरिए सीधे साधे लोगों को लक्ष्य बनाकर लूट रहे थे।