Bareilly News: आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत

आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान के संगठन इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के बड़े पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। पदाधिकारी के साथ संगठन के लोगों ने थाना प्रेमनगर में मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मौला नगर के रहने वाले नदीम कुरैशी इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल के प्रदेश संगठन प्रभारी हैं। नदीम कुरैशी को गुरुवार आधी रात में कुदेशिया पुल के पास रोककर धमकाया गया। नदीम कुरैशी के मुताबिक वह अपने मामा के घर से लौट रहे थे, तभी दो लोगों ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर धमकाया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कुरैशी के मुताबिक उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। कुरैशी के साथ संगठन के लोगों ने प्रेमनगर थाना पुलिस से शिकायत की।



