बरेली

मौलाना शहाबुद्दीन ने उठाई मांग: किसी बरेलवी आलिम को बनाया जाए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष

Connect News 24

Maulana Shahabuddin says Barelvi Alim should be elects the President of Muslim Personal Law Board

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के गठन का मकसद शरीयत के उसूलों की हिफाजत करना और मुसलमानों के धार्मिक मुद्दों के समाधान के लिए काम करना था, मगर बोर्ड अपने असल मकसद से भटक गया। मुसलमानों की शरई नुमाइंदगी करने के बजाय राजनीतिक मामलों में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगा।

मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारणी बैठक आज इंदौर (मध्यप्रदेश) में होने जा रही है, जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष को चुना जाना है। दरअसल, बीते दिनों बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी का इंतकाल हो गया था। इसके बाद से अध्यक्ष पद खाली है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button