शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करने के लिए दिया धरना

Connect News 24

जलालाबाद। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोलाघाट पुल पर हल्के चौपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कराने सहित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस दौरान तहसील परिसर में धरना देकर नारेबाजी की।

ज्ञापन में कहा कि पैंटून पुल टूटने के बाद आवागमन की दिक्कत को देखते हुए पक्के पुल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाए। मंडी समिति में वारदाना कटौती पर अंकुश लगाया जाए, छुट्टा गौवंशीय पशुओं के आश्रय के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। ज्ञापन में बंजर, खलिहान व धर्मस्थलों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराए जाने, गांव भुलभुलागंज, मंगटोरा, कलक्टरगंज, नौगवां व रूपापुर में सर्वे करवाकर पात्र ग्रामीणों के नाम आवास सूची में दर्ज करवाने की भी मांग की गई। इससे पूर्व भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में करीब तीन घंटे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह, रामप्रकाश सक्सेना, दाताराम मौर्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button