रामपुर

Rampur News: रठौड़ा मेले में गूफी पेंटल ने अपने अभिनय से जीता था लोगों का दिल

Connect News 24

मिलक। ऐतिहासिक धारावाहिक ”महाभारत” में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल के निधन की खबर से मिलक क्षेत्रवासी भी स्तब्ध हैं। गूफी पेंटल ने पिछले साल मिलक क्षेत्र के ग्राम रठौड़ा में आयोजित मेले में सांस्कृतिक मंच पर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर पर सात मार्च 2022 को वह आए थे। उनके अभिनय की प्रशंसा आज भी क्षेत्रवासी करते हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिवमंदिर पर जिला पंचायत की ओर से 10 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पिछले साल इस कार्यक्रम में गूफी पेंटल समेत ”महाभारत” शो के सभी कलाकार आए थे। इस दौरान गूफी पेंटल और अन्य अन्य कलाकारों ने महाभारत के मुख्य अंश का अभिनय कर लोगों का दिल जीत लिया था। गूफी अपनी टीम के साथ एक दिन रुके थे। गूफी पेंटल ने फिल्म और टेलीविजन दोनों में काम किया है। गूफी पेंटल ने ”महाभारत” के अलावा मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी, और जय कन्हैया लाल की जैसे विभिन्न टेलीविजन सीरियलों में भी काम किया है। इसके अलावा, उन्होंने रफू चक्कर, मैदान-ए-जंग, दावा, और गीता मेरा नाम जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की खबर सुनकर क्षेत्रवासियों ने दुख जताया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button