Rampur News: आज से शुरू होगा 18 नालों की सफाई का अभियान
रामपुर। मानसून आने वाला है और ऐसे में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर पालिका अलर्ट हो गया है। ईओ अवनीश कुमार ने सभी सफाई कर्मचारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि बारिश के समय नाली और नाले भर जाते हैँ जिनकी तलीझाड़ साफ सफाई बेहद जरूरी है। अभियान मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
शहर में मौजूदा समय में बड़े लगभग 18 नाले हैं। जिनमें अक्सर लोग कूड़ा कचरा डाल देते हैँ जिससे यही कचरा बारिश के समय फंस जाता है और लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता है। ऐसे में अब मानसून भी सिर पर है तो ईओ अवनीश कुमार ने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि सभी अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखेंगे। इसके लिए नालों के साथ ही नालियों पर भी विशेष तौर से अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएंगे। इसके साथ ही शहर में अपने पालिका के शौचालय व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि इसमें सफाई कर्मचारियों को जिम्मा सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से अभियान शुरू कर दिया जाएगा।