पीलीभीत

Pilibhit News: लेखपाल के गांव पहुंचते ही टूट पड़े हमलावर, जो सामने आया पीटा

Connect News 24

बचाने आई मां-बेटी को भी नहीं बख्शा, अधमरा किया

संवाद न्यूज एजेेंसी

पीलीभीत। अवैध कब्जा करने की शिकायत पर जांच के लिए जैसे ही लेखपाल मौके पर पहुंचा तभी एकाएक दबंग उन पर टूट पड़े। हालत यह थी कि लेखपाल को पीटने के साथ ही दबंगों के सामने जो भी आया उसे भी जमकर पीट कर अधमरा कर दिया। बचाने आई मां-बेटी को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा।

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर शासन से मिले निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत मंगलवार की सुबह लेखपाल लोकेश कुमार गांव खेड़ा में अवैध कब्जे की जांच करने गए थे। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे उनको देखकर करीब छह लोगों ने हमला बोल दिया। बिना कुछ सुने और कहे ही दबंगों ने लेखपाल के साथ मारपीट कर उनको जमीन पर पटक दिया।

लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर उनको अधमरा कर दिया। दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि जो भी सामने आया उसे पीट दिया। यहां लेखपाल को बचाने आईं मां-बेटी को भी नहीं बख्शा, काफी देर तक मारपीट होती रही। मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसमें भी लग रहा है कि दबंगों के हौसले कितने बुलंद थे। घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

00

पुलिस बनी रही लापरवाह

खेड़ा गांव में लेखपाल के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस लापरवाह बनी रही। पुलिस चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर दूूरी पर मारपीट की घटना के बाद भी वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। दोपहर में मारपीट हुई, तहरीर मिलने के बाद भी देर रात तक मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की गई। घटना को लेकर एसडीएम सदर ने तहरीर दिलवाकर कार्रवाई के लिए कहा था, इसके बाद भी जहानाबाद थाने में देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button