Rampur News: पांच साल में सबसे गर्म रहा शनिवार, पारा 42 डिग्री पार
रामपुर। गर्मी अब और प्रचंड हो गई है। शनिवार का दिन पांच साल में सर्वाधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे जैसे आसमान से मानो आग बरस रही हो। सड़कें गर्म हो गईं और बाजार में सन्नाटा पसर गया।
शनिवार को मौसम विभाग के पूूर्वानुमान के अनुसार एक डिग्री तापमान और बढ़ गया। दोपहर में गर्मी इस कदर रही कि सड़क पर निकलना दूूभर हो गया। घरों में लोग पंखे, कूलर से भी गर्मी से बचाव नहीं कर सके। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने शरीर में बेचैनी बढ़ा दी। बीते पांच साल में 10 जून सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2018 में इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा था।
अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ता जा रहा है। जून महीने की शुरूआत मे अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर बना था। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।