बरेली

Bareilly News: मुंबई-दिल्ली की तर्ज पर बरेली में होंगे विकास कार्य

Connect News 24

बरेली। मंडल के विकास का खाका तैयार किए जाने की प्रक्रिया मेंं अब अफसर मुंबई, दिल्ली महानगरों का दाैरा करेंगे। महानगराें के विकास प्राधिकरण से संपर्क कर मंडल के विकास की रूपरेखा तय करेंगे। ताकि बरेली मंडल में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकें।

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष बरेली मंडल के लिए अगले 25 सालों के विकास की कार्ययोजना प्रस्तुत की थी। प्रोजेक्ट को सराहा गया था साथ ही और संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया गया था। इसमें प्रत्येक व्यक्ति तक सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना, उद्योग और कारोबार के लिए बेहतर माहौल और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन के लिए एरोसिटी का फायदा लेने के लिए संभावित योजना समेत रोजगार और आय के स्रोत तैयार करना शामिल है। पर्यटन के लिए एक ओर जहां उत्तराखंड की तर्ज पर स्थानीय धार्मिक, पौराणिक, एतिहासिक विरासत को संजाेने के साथ खूबसूरत वादियों को व्यवस्थित किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर अधिकारी मुंबई-दिल्ली पहुंचकर मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और दिल्ली के संबंधित प्राधिकरणों से मुलाकात कर विकास का प्रस्तावित मॉडल तैयार करेंगे। इसके लिए कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button