बदायूं: एक बार फिर खत्म हुआ कोरोना संकट के बीच वैक्सीन
[ad_1]

(09 बीडीएन-32)अस्पताल में सूना पड़ा वैक्सीनेशन कक्ष।संवाद
बदायूं। कोरोना को लेकर अलर्ट अभी जारी है। हाल ही में 15 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन मिली तो 19400 लोगों को डोज दी गई। इसके बाद वैक्सीन फिर खत्म हो गई। अब वैक्सीन मंगवाने के लिए स्वास्थ्य महकमा कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
कोरोना से निपटने के लिए अन्य तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा टीकाकरण पर ध्यान दिया जा रहा था। पहली से लेकर तीसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान शुरू किया गया था। इस तरह से पहली डोज करीब 27 लाख लोगों को लगाई गई तो इसके बाद दूसरी और तीसरी डोज लगवाने वालों की संख्या कम होती गई। वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा न होने के पीछे स्वास्थ्य महकमे की उदासीनता भी एक वजह रही। स्वास्थ्य महकमा कागजी आंकड़ों में ही लक्ष्य पूरा करता रहा, लेकिन हकीकत में कोरोना का टीका लगवाने पर ज्यादा जोर नहीं दिया गया। कोरोना काल के बाद हाल ही में एक बार फिर कोविड को लेकर अलर्ट जारी किया गया तो वैक्सीन ही खत्म हो गई। काफी दिनों तक यहां वैक्सीन नहीं मंगवाई गई। हाल ही में वैक्सीन मिली लेकिन वह पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। वैक्सीनेशन कराने के लिए मेगा डे का आयोजन किया गया। एक ही दिन में करीब 16 हजार लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके बाद कम मात्रा में ही वैक्सीन बची थी। यह वैक्सीन भी बुधवार तक पूरी तरह से खत्म हो गई। अब वैक्सीनेशन सेंटर सूने पड़े हैं।
– कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुकी है। वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, इसके बाद टीकाकरण अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि टीका लगवाने से जो लोग वंचित रह गए हैं उनको डोज दी जा सके। – डॉ. असलम, नोडल अधिकारी कोरोना वैक्सीनेशन
[ad_2]


