मनोरंजन

कौन हैं करीना कपूर का बेस्ट वर्कआउट फ्रेंड? वीडियो सांझा कर फैंस को दिखाई झलक

Connect News 24

[ad_1]

Kareena Kapoor Son Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर फिटनेस फ्रीक हैं. वह अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं. अब करीना कपूर ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनका बेस्ट वर्कआउट दोस्त कौन है. करीना के साथ वीडियो में उनके छोटे बेटे जेह यानी जहांगीर अली खान भी नजर आ रहे हैं.

करीना कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना वर्कआउट कर रही हैं तभी उनके बेटे जेह आ जाते हैं, लेकिन वह तुरंत हंसते हुए कैमरे के फ्रेम से बाहर चले जाते हैं. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट वर्कआउट बडी के साथ वर्किंग आउट’.

 

जेह की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

जेह की क्यूटनेट पर फैंस फिदा हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ज्यादा यूजर्स ने जेह को क्यूट बताया है. इसके अलावा फैंस करीना की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उन्हें इंस्पिरेशन बताया है तो किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है. करीना औ जेह के इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 73 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

करीना कपूर की फिल्में

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं, जो साल 2022 में रिलीज हुई. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई. हालत ये हुई कि फिल्म 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई थी. अब करीना कपूर The Devotion of Suspect के अडॉप्शन फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास ‘द क्रू’ भी है, जिसमें करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें-Athiya shetty Wedding: बेटी अथिया की शादी में सुनील शेट्टी ने पहनी इतनी महंगी वॉच, कीमत जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button