रामपुर

Rampur: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश घायल, बावरिया गैंग का है सदस्य; पुलिस को काफी समय से थी तलाश

Connect News 24

25 thousand prize crooks injured in the encounter

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डकैती में वांछित चल रहा बदमाश मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश बावरिया गैंग का सदस्य है। बीते साल 13 दिसंबर को बदमाशों ने शाहबाद के लोधीपुर गांव के किसान कर्मवीर और कुंवरपाल के घर में घुसकर लूटपाट की थी।

लूटपाट का विरोध करने पर कर्मवीर के परिवार और कुंवरपाल के परिवार के साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में बावरिया गैंग का बदमाश सैफ अली खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक बदमाश बाबू उर्फ वसीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। 

शनिवार देर रात को कोतवाल करनपाल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी ढकिया चौकी क्षेत्र के ओसी चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान गहनी चौराहे पर एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखा। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश ने ओसी चौराहे पर गाड़ी से कूदकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर गया। 

बदमाश जनपद बदायूं के थाना आलापुर क्षेत्र के गांव ककराला निवासी अंजुम उर्फ अंजुम उर्फ शाकिर बताया गया है। पकड़ा गया बदमाश भी डकैती का वांछित था और सक्रिय गैंग बावरिया का सदस्य था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बिना नंबर प्लेट बाइक, 12 बोर का अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button