बरेली

Bareilly News: एक ही स्थान पर दिखाई जा सकेंगी कुक्कुट की प्रजातियां

Connect News 24

Poultry species can be shown at one place

सीएआरआई में डिमांस्‍ट्रेशन शेड एवं साईक्रोमीट्रिक चैम्‍बर का उद्घाटन करते डॉ. भूपेन्‍द्र नाथ त्

बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) इज्जतनगर में शनिवार को नवनिर्मित डिमांस्ट्रेशन शेड और साईक्रोमीट्रिक चैंबर का लोकार्पण किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. भूपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया।

संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि डिमांस्ट्रेशन शेड के जरिये कुक्कुट पालकों, किसानों और अन्य लोगों को एक ही स्थान पर संस्थान द्वारा विकसित कुक्कुट की प्रजातियों को दिखाया जा सकेगा। इनके जनन द्रव्य भी प्रदर्शित किए जा सकेंगे।

इसमें देसी मुर्गी, टर्की, बटेर, गिनी फाउल की नस्ल- कैरी उत्तम, कैरी पर्ल (कादम्बरी), कैरी सुनहरी, कैरी उज्ज्वल, कैरी ह्वाइट (श्वेताम्बरी), कैरी धनराजा, कैरी विराट, कैरी विशाल, कैरी ब्लैक, कैरी देवेंद्रा, कैरी चित्तला, कैरी निर्भीक, कैरी सोनाली शामिल हैं।

वहीं, साइक्रोमीट्रिक चैंबर (वायुवाष्पमितीय कक्ष) के जरिये अलग-अलग जलवायु स्थितियों में अनुसंधान के लिए चैंबर में अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सकता है। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके भान्जा ने दोनों भवनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्रनाथ त्रिपाठी और संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने परिसर में नीम के पौधे रोपे। इस दौरान प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संदीप सरन, डॉ. दिव्या, डॉ. अभिषेक बिस्वास, डॉ. एमपी सागर, डॉ. चंद्रदेव, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मतीन अंसारी, वैज्ञानिक डॉ. जयदीप जयवंत रोकाडे आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button