बरेली

खंडेलवाल कॉलेज में 19वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन

Connect News 24

 

खंडेलवाल कॉलेज में 19th वार्षिक एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता के शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ.अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ0आर.के सिंह व प्रशासनिक अधिकारी राकेश चतुर्वेदी ने मार्च पास्ट में सभी संकाय के खिलाड़ियों को सलामी देकर  प्रतियोगिता शुरू की।रनिंग इवेंट बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय स्थान मोहम्मद फैसल, तोहिद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।200 मी. बॉयज में तौहीद खान प्रथम एहसान अली द्वितीय और तोहिद खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , बालिका वर्ग में 100 मी. में प्रथम स्थान मुस्कान पटेल, द्वितीय मीनाक्षी बीकॉम ऑनर्स ने प्राप्त किया।लॉन्ग जंप में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रीति पटेल,द्वितीय स्थान मंजू पटेल, शिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अदिति पटेल,द्वितीय स्थान काजल ने प्राप्त किया ।शॉट पुट में बालक वर्ग में प्रथम स्थान अल्तमश द्वितीय स्थान मोहित पटेल तृतीय स्थान निशांत पटेल ने प्राप्त किया, 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान तोहिद खान द्वितीय स्थान शैलेंद्र गंगवार तृतीय स्थान राजकुमार ने प्राप्त किया।1500 मीटर में प्रथम स्थान मोहित पटेल द्वितीय स्थान झंकार सिंह तृतीय स्थान तौहीद खान ने प्राप्त किया।समापन समारोह में कॉलेज के अध्यक्ष श्री गिरधर गोपाल जी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर उनका हौसला अफजाई किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और यह पूरी प्रतियोगिता कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी अभिनव सिंह व उनकी स्पोर्ट्स क्लब की टीम की देखरेख में संपन्न हुई।

       

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button