उत्तरप्रदेश

रामनगरी अयोध्या में बरेली की आस्था की अनोखी झलक

रामलला ने धारण की विशेष पीताम्बर पोशाक,बरेली की बेटी इंजी. श्रद्धा खण्डेलवाल ने रचा नया इतिहास

Connect News 24

       

 

होली के पावन और आनंदमय अवसर पर रामनगरी अयोध्या में एक अत्यंत भावपूर्ण और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। बरेली की इंजी. श्रीमती श्रद्धा खण्डेलवाल द्वारा स्थापित फर्म भगवान जी की पोशाक” के माध्यम से विशेष रूप से तैयार की गई दिव्य पीताम्बर पोशाक को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान श्री रामलला एवं श्री रामदरबार में अर्पित किया गया।यह अवसर केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं था, बल्कि भक्ति, आस्था और समर्पण का अद्भुत संगम भी था। श्रीमती श्रद्धा खण्डेलवाल को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रभु श्री रामलला को यह सुंदर पीताम्बर पोशाक अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर अयोध्या नगरी का वातावरण भक्तिमय उल्लास से सराबोर हो उठा। बरेली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दरबार में फूलों की होली खेली और “होली खेले रघुवीरा अवध में” जैसे भक्ति गीतों पर झूमते हुए आनंद का अनुभव किया। पूरा परिसर भक्ति, प्रेम और उल्लास के रंगों से सराबोर हो गया।उत्तर प्रदेश में पहली बार किसी महिला द्वारा भगवान श्री रामलला के लिए इस प्रकार की भव्य और विशेष पोशाक बनाकर अर्पित की गई है। यह उपलब्धि न केवल बरेली शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय बन गई है।अयोध्या धाम के विद्वान पुजारियों और संतों ने भी इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायी प्रयास है। उनका कहना था कि “भगवान जी की पोशाक” फर्म द्वारा निर्मित भगवान की पोशाकें इतनी आकर्षक, कलात्मक और दिव्य हैं कि उन्हें देखकर हर भक्त भाव-विभोर हो जाता है और उनकी भव्यता मन को मोह लेती है।इसी क्रम में श्रीमती श्रद्धा खण्डेलवाल द्वारा भगवान की पोशाकों का अर्पण वृंदावन स्थित श्री राधारमण देव जी मंदिर में भी किया गया। इसके अतिरिक्त बरेली स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर परिसर में भी श्रद्धा भाव से भगवान को यह दिव्य भेंट अर्पित की गई।इस पावन अवसर पर उपस्थित प्रमुख श्रद्धालुओं में श्री गिरधर गोपाल, शशि खण्डेलवाल डॉ. विनय खण्डेलवाल, इंजी. श्रद्धा खण्डेलवाल, राकेश चतुर्वेदी ,कोमल खण्डेलवाल, विनीत खंडेलवाल ,समर्थ अग्रवाल, शिवा अग्रवाल, दिनकर  गोयल, हिमाद्री गोयल, अशोक कुमार गोयल, सीमा गोयल, नरेंद्र कुमार गुप्ता, अम्बुज गुप्ता, मानस खण्डेलवाल, श्रुति त्यागी, अथर्व खण्डेलवाल, देवांग खण्डेलवाल, स्वाति खण्डेलवाल, कुमुद खण्डेलवाल, साधना प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार खण्डेलवाल, सुमन खण्डेलवाल, विशाल खण्डेलवाल, सोनू खण्डेलवाल, अजय कुमार खण्डेलवाल, अर्चना खण्डेलवाल, , किशोरी खण्डेलवाल, श्रद्धा खण्डेलवाल, विश्वास खण्डेलवाल, गुंजन चतुर्वेदी, मुदित चतुर्वेदी, सक्षम चतुर्वेदी, समर्थ चतुर्वेदी, सुधा चतुर्वेदी, गौरव खण्डेलवाल, नूपुर खण्डेलवाल, माहिका खण्डेलवाल, निश्का खण्डेलवाल, शिवेश खण्डेलवाल, अखिल खण्डेलवाल, रितु खण्डेलवाल, अनुष्का खण्डेलवाल, नीरेश प्रकाश गुप्ता, शैलिका गुप्ता, श्रीनिका गुप्ता , श्रेया गुप्ता, मनोरमा गुप्ता,एवं महिपाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button