बरेली में चमका हार्टमैन कॉलेज का सितारा: सर्वज्ञ खंडेलवाल ने कॉमर्स वर्ग में 93.5% अंक के साथ किया टॉप
परिश्रम से पाई सफलता, सर्वज्ञ छात्रों के लिए बने प्रेरणा



हार्टमैन कॉलेज, इज्जत नगर, बरेली के मेधावी छात्र सर्वज्ञ खंडेलवाल ने आई.एस.सी. (कक्षा 12, कॉमर्स स्ट्रीम) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.5% अंक हासिल कर अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।कॉलेज द्वारा प्रकाशित टॉपर सूची में सर्वज्ञ खंडेलवाल का नाम प्रमुख रूप से शामिल है, जहाँ उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कॉमर्स समूह में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनके साथ समक्ष लूनियल ने भी 93.5% अंक प्राप्त किए, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर भी उच्च रहा।सर्वज्ञ की इस उपलब्धि पर उनके पिता अंशुल खंडेलवाल एवं माता कनिका खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। वहीं परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री विपिन कुमार खंडेलवाल एवं श्रीमती चित्रा खंडेलवाल (बाबा-अम्मा) ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के प्राचार्य फादर अनिल कुल्लू एवं समस्त शिक्षकों ने सर्वज्ञ को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।सर्वज्ञ खंडेलवाल भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करना चाहते है। वे अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से न केवल स्वयं सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, बल्कि देश की आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति में भी महत्वपूर्ण योगदान देने का सपना रखते हैं। उनकी यह उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

