उत्तरप्रदेशपीलीभीतबरेली

चौबारी घाट पर हुई रामगंगा आरती

Connect News 24

                      
    नाथ नगरी बरेली में रामगंगा नदी के घाट पर सोमवार शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित लोगों को नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयोजक गंगा समग्र नाथ नगरी के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने सभी से अपील की कि नदी में कचरा और प्लास्टिक न डालें, रामगंगा व सहायक नदियों के बचाओ अभियान में सक्रिय भाग लें। रामगंगा हमारी आस्था ही नहीं, जीवन का आधार है। इसे स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य है।आरती जिला गंगा समिति नमामि गंगे और गंगा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। आरती पंडित गुड्डू ने की। अतिथियों को पटका एवं तुलसी देकर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि केएसएमटी के निदेशक डा. विनय खंडेलवाल, गंगा समग्र के प्रांत कोष प्रमुख ब्रज प्रांत डा. विमल भारद्वाज, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उप्र जल निगम शहरी संजय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नागेंद्र निषाद, सुषमा, कवि रोहित राकेश आदि मौजूद रहे।

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button