के0सी0एम0टी0 में भारत का बजट अर्थव्यवस्था पर परिचर्चा
विशेषज्ञों ने इसे भारत के विकास को गति देने वाला बताया


खण्डेलवाल कॉलेज में केंद्रीय बजट 2026 पर आधारित एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजन विद्यार्थी, मुख्य वक्ता डॉ. मनीष शर्मा तथा डॉ. स्वतंत्र कुमार ने बदलती वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने बताया कि विकसित भारत, स्टार्टअप इंडिया जैसी दीर्घकालीन योजनाओं को सशक्त करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच उत्पन्न आर्थिक अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सरकार ने देश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात सरकार ने रक्षा क्षेत्र, रोजगार सृजन, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा युवाओं को प्रोफेशनल रूप से सक्षम बनाने पर विशेष बल दिया है, जिसे अधिकांश वर्गों ने सराहा है।विशेषज्ञों ने बताया कि चांदी एवं सोने की कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने हेतु भी बजट में आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर बजट का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को संतुलित लाभ पहुँचाना है तथा इससे महँगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बजट से जुड़ी बारीकियों, इसके लाभ तथा संभावित बदलावों की जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का पैनल ने व्यावहारिक और तथ्यपरक उत्तर प्रदान किए।




