पीलीभीत

Pilibhit News: चार दिन बाद बंद हो जाएगा पीटीआर, सैलानी की उमड़ी भीड़

Connect News 24

PTR will be closed after four days, crowd of tourists

सफारी मार्ग पर विचरण करते बाघ को देखते सैलानी। संवाद

पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के पर्यटन का समय पांच दिन बाद समाप्त हो जाएगा। ऐसे में सैलानी जंगल और चूका बीच की खूबसूरती देखने को बेताब है। पिछले तीन दिनों से रोजाना सैलानियों की आमद से जंगल सफारी के सभी वाहन बुक हो रहे हैं। वहीं चूका बीच की हटें और टाइगर रिजर्व के गेस्ट भी लगभग बुक हो चुके हैं।

टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर से सैलानियों के लिए खोल दिए जाते हैं। 6 माह तक चलने वाले सत्र के दौरान जनपद के अलावा दूरदराज राज्यों से सैलानियों की आमद होती है। जंगल के कोर एरिया में बने प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच और जंगल की खूबसूरती के साथ बाघों के दीदार के चलते इस बार सैलानियों की आमद अधिक हुई। 15 जून को पीटीआर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं।

15 जून आने में अब चार दिन शेष बचे हैं। रोजाना चार सौ के करीब सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं। इससे रोजाना जंगल सफारी के अधिकांश वाहन बुक हो रहे हैं। टाटा जीनान वाहन की वन निगम के द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की जा रही। जबकि अन्य जिप्सी वाहनों की बुकिंग काउंटर से ही ऑफलाइन हो रही है। ऐसे में सैलानी एडवांस बुकिंग भी कर रहे हैं। हालांकि चर्चा यह भी है कि ऑफलाइन वाहनों की एडवांस बुकिंग के नाम पर कुछ सफारी संचालक व्यवस्थाओं को देखने वालों से सांठगांठ कर अतिरिक्त रुपये भी वसूलने लगे हैं।

बाइफरकेशन गेस्ट हाउस के सभी सूट 15 तक बुक

सैलानियों की बेहतर आमद से चूका बीच की हटे और टाइगर रिजर्व में गेस्ट हाउस तो बुक हो ही गए हैं। इसके साथ ही बाइफरकेशन में स्थित सिंचाई विभाग का खूबसूरत गेस्ट हाउस भी 15 नवंबर तक के लिए बुक हो गया है। गेस्ट हाउस के सभी तीन सूट की एडवांस बुकिंग कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button