Shahjahanpur News: योग सप्ताह की शुरू, साधकों को कराया योगाभ्यास

हॉकी क्लब में प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास करते सांसद अरुण सागर, नगर आयुक्त संतोष शर्मा व अन्य
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को हॉकी क्लब मैदान में योग सप्ताह की शुरुआत की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ ही तमाम लोगों ने योगाभ्यास किया।
सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने महर्षि पतंजलि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर योग सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता ने आयुष मंत्रालय से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार साधकों को योगाभ्यास कराया।
मंच पर आसनों का प्रदर्शन जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि जिला कारागार, रोजा पावर प्लांट व अन्य संस्थानों, तहसील, पंचायत स्तर और चिकित्सालय परिसर में भी योग सप्ताह की शुरुआत हुई है। 23 जून तक प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को सुबह 06:00 बजे जीएफ कॉलेज मैदान पर होगा।
इस मौके पर कवि डॉ. इंदु अजनबी, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, एडीएम संजय कुमार पांडेय, राशिद अली, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, एसडीएम कपिल देव यादव, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन आदि मौजूद रहींं।