पीलीभीत
Pilibhit News: कार ट्रक से टकराई, दरोगा घायल
पूरनपुर। खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण कार सवार दरोगा संजीव कुमार घायल हो गए। हादसे में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में हुआ। कोतवाली में तैनात दरोगा संजीव कुमार कार से न्यायालय किसी काम से जा रहे थे। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दरोगा के घायल होने की सूचना पर गजरौला और पूरनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। संवाद