Rampur News: युवती से अवैध संबंधों का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने की शिक्षक की धुनाई
खजुरिया। क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के सहायक अध्यापक पर गांव के ही कुछ लोगों ने पड़ोसी गांव की एक युवती से अबैध सम्बन्ध होने का आरोप लगाते हुये मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने तत्काल गांव पहुंचकर पीड़ित अध्यापक को थाने ले आई और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव के कम्पोजिट विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अपने विद्यालय में अपना कार्यालय खोलकर बैठे थे।आरोप है कि दोपहर में अचानक गांव के लोग एकत्रित होकर अध्यापक के कार्यालय में घुस आए और ग्रामीणों ने एक पड़ोसी गांव की एक युवती से अवैध संबंधों की बात कहते हुये मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। अध्यापक के साथ मारपीट करने की सूचना पर थाना प्रभारी पुष्कर सिंह तत्काल मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटा दिया और पीड़ित अध्यापक को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार, थाने लाकर पुलिस ने जब अध्यापक से पूछताछ की और कहा कि विद्यालय बंद चल रहे हैं तो वह विद्यालय में क्यों आये है। इस पर अध्यापक ने पक्ष रखते हुए पुलिस को बताया कि वह परिवार सर्वेक्षण का कार्य और बीएलओ का कार्य करने के लिए विद्यालय आए थे और गांव के लोगों ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए उनके साथ बेवजह अभद्रता की है। थाना प्रभारी ने बताया है कि किसी पक्ष की तरफ से कोई भी कोई भी तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुये पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।