Shahjahanpur News: जांच के बाद खुल सकता है अटसलिया ओवरब्रिज

रोजा में अटसलिया ओवरब्रिज की टेस्टिंग को लेकर चलती तैयारियां।
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रोजा अड्डे पर लगने वाले जाम से जल्द ही निजात मिल जाएगी। जमुका गांव से हरदोई बाईपास के लिए बने पुल की जांच रविवार को दिल्ली से आई टीम करेगी। पुल के पास होने पर इसे भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
अटसलिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज कार्यदायी संस्था आरसीएल ने बनाया है। रेलवे से ब्लॉक मिलने के बाद पुल के ऊपर गर्डर भी रख दिए गए, लेकिन अभी पुल की जांच न होने के कारण आवागमन शुरू नहीं हो सका है। पुल की जांच के लिए 18 जून की तिथि तय की गई। दिल्ली से आई टीम 60 टन लोड के साथ दो ट्रकों को गुजारेगी। अधिकारियों के अनुसार, टेस्टिंग में पुल पास होने के बाद भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
काफी महत्वपूर्ण पुल है यह
ओवरब्रिज के नीचे से चार लाइनें गुजरती हैं। आमतौर पर पुलों के नीचे से अप और डाउन लाइन को निकाला जाता है, लेकिन यहां पर दो अन्य लाइनें भी पड़ी हैं, जिन पर ट्रेनों को गुजारा जाता है। ऐसे में यह पुल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार, पुल पर जाने वाले भारी वाहनों के लिए पुराने टोल टैक्स के पास बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर पुल पर ले जाने वाली लोड की संख्या को अंकित किया जाएगा।
पुल के नीचे से चार रेल लाइनें गुजर रहीं हैं। पुल की जांच के लिए दिल्ली से एजेंसी को बुलाया गया है। टीम 18 जून को किसी वक्त पहुंचेगी। अगर जांच में सब कुछ ठीक रहा तो पुल भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
– मोहम्मद इसरार शेख, उपपरियोजना निदेशक

रोजा में अटसलिया ओवरब्रिज की टेस्टिंग को लेकर चलती तैयारियां।

रोजा में अटसलिया ओवरब्रिज की टेस्टिंग को लेकर चलती तैयारियां।