पीलीभीत

Pilibhit News: आम तोड़ने से मना करने पर युवक को मारा चाकू

Connect News 24

-पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर भेजा जेेल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/न्यूरिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी नियाज हुसैन को आम तोड़ने से मना करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी नबी हुसैन ने बताया है कि थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव टंडोला में उनके भाई नियाज हुसैन ने राधेश्याम का बाग किराये पर ले रखा है। इसकी रखवाली भी स्वयं ही करते है। बृहस्पतिवार को गांव के ही तेजपाल को आम तोड़ने से मना किया था।

शाम को जब नियाज मोहल्ले के रहीस अहमद व धनीराम के साथ घर वापस आ रहा था, तेजपाल ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नियाज हुसैन के भाई नबी हुसैन ने मामले की तहरीर न्यूरिया थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button